24 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल:

भोपाल/ ‘स्वास्थ्य है तो सेहत और सेहत है तो फिटनेस’ एम्स के डॉक्टर्स ने 35 किमी साइकिल चलाकर शहर को यह संदेश दिया।  ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज साइकिलिंग क्लब की पहली मॉर्निंग साइकिल राइड का यह अवसर था। हेल्थ कलर्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजित किया गया।रास्ते में स्टापेज लेकर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बताया गया। साइकिलिंग क्लब की यह राइड सुबह 6 बजे कौटिल्य भवन से वन विहार तक रही। इसमें एम्स के 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल, उप निदेशक संदेश कुमार जैन, डीन प्रो. रजनीश जोशी और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विकास गुप्ता सहित चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी और स्टूडेंट साथ रहे।

पर्यावरण अनुकूल, प्लास्टिक बैन का पालन हेतु किया जागरूक:
इस दौरान सबसे खास वे हेल्थ टिप्स रहे जो चिकित्सकों ने लोगों ने रूट के बीच बताए। इसमें बताया कि अपनी आदतें पर्यावरण के अनुकूल रखें।

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोको। चिकित्सकों ने बताया साइकिलिंग क्लब का उद्देश्य दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। समाज का निर्माण तभी संभव है जब समुदाय स्वास्थ्य के लिए एकजुट हो।

Share