31 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
रेलवे यात्रियों के लिए तत्काल टिकट को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रहा है । पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल और जबलपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर 1 अगस्त से नई टोकन व्यवस्था शुरू होगी । अब तत्काल टिकट के लिए आने वाले यात्रियों को पहले टोकन लेना होगा । जो व्यक्ति अपना या परिवार के किसी सदस्य का टिकट बनवाने आएगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी ।  इसके लिए पहचान पत्र और रिश्ते से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे । रेलवे का कहना है कि इस नई व्यवस्था से दलालों पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा । वहीं भोपाल को हाल ही में निशातपुरा के रूप में नया रेलवे स्टेशन मिला है ।यहां कई ट्रेनों का ठहराव शुरू किया गया है । सावन में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन-भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं ।रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं ।

Share