Share


9 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

1 अगस्त 2026 से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार:

1 अगस्त 2026 से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस यहां से अपनी नई उड़ान सेवाओं को शुरू करने जा रही है।  जिससे शहर की घरेलू हवाई  सेवा  यानि डोमेस्टिक कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।

1 अगस्त से भोपाल से संचालित होने वाली एयर इंडिया की लगभग सभी उड़ानों का संचालन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह की दिल्ली सेवा दिल्ली, भोपाल, दिल्ली में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।  इसका संचालन पहले की तरह एयर इंडिया द्वारा ही जारी रहेगा।
यानी आप और इंडिया एक्सप्रेस के बारे में शामिल हो जाएगी दिल्ली भोपाल दिल्ली सेक्टर की सुबह की उड़ान ( AI 1705 / AI 1886 )का संचालन पहले की तरह ही एयर इंडिया करेगी।

प्रतिदिन 6 उड़ानें और अत्याधुनिक विमान:
एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन कुल छह उड़ानों का संचालन करेगी, जो भोपाल को दिल्ली और मुंबई से जोड़ेगी। इन उड़ानों के लिए अत्याधुनिक एयरबस विमान का उपयोग किया जाएगा। इससे यात्रियों को पूरे दिन यात्रा के कई सुविधाजनक समय-विकल्प मिलेंगे।

इन उड़ानों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग भी शुरू कर दी  है। यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।


Share