9 अगस्त 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
कब कहां दिखाई देगा ये सूर्यग्रहण और क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण :
12 अगस्त को दिन में ही छा जाएगा अंधेरा ! साल 2026 में आसमान एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना का गवाह बनने जा रहा है। अगस्त महीने में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा जिसे इस साल का सबसे बड़ा और सबसे खास सूर्य ग्रहण माना जा रहा है । दुनिया के कई देशों में दिन के समय कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा जाएगा । इस घटना को देखने के लिए वैज्ञानिकों और स्काई वॉचर्स में अभी से उत्साह बना हुआ है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा ,पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाती है और सूर्य की रोशनी को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेती है । जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है । यह एक दुर्लभ घटना होती है और हर जगह दिखाई नहीं देती है ।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण:
12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण! यह मुख्य रूप से ग्रीनलैंड ,आइसलैंड, स्पेन ,पुर्तगाल में दिखेगा। इसके साथ ही रूस के कुछ हिस्सों सहित यूरोप के क्षेत्र में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। वहीं एशिया अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के कुछ इलाकों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।
क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा ?
सबसे बड़ा सवाल भारत के लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा ?
रिपोर्ट के अनुसार यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। क्योंकि यह भारत में दृश्य नहीं होगा। इसलिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाता है यानी भारत में मंदिरों के पट बंद करने या अन्य धार्मिक प्रतिबंधों की आवश्यकता नहीं मानी जाती हालांकि जिन देशों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां कुछ मिनट के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा । सूर्य के बाहरी वातावरण यानी ग्रहण के अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। दुनिया भर की वेधशालाएं और वैज्ञानिक संस्थान इस घटना की तैयारी में जुटे हुए हैं।
बिना सुरक्षा उपकरणों के सीधे नहीं देखना चाहिए सूर्यग्रहण:
जानकारों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को कभी भी बिना सुरक्षा उपकरणों के सीधे नहीं देखना चाहिए । किसी भी स्थान पर ग्रहण हो तो केवल प्रमाणित सोलर व्यूइंग गिलास या विशेष फिल्टर वाले उपकरणों का ही उपयोग करना चाहिए। बिना सुरक्षा के सूर्य को देखने से आंखों को स्थाई नुकसान पहुंच सकता है।
फिलहाल 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया के लिए एक यादगार खगोलीय घटना बनने जा रही है । वैज्ञानिक इसके जरिए कई नई जानकारियां जुटायेंगे। वही लाखों लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए इच्छुक हैं।
यदि आप विदेश में है या उन देशों में यात्रा की योजना बना रहे हैं जहां यह दिखाई देगा तो यह आपके लिए एक अनोखा अनुभव हो सकता है।


Leave a Reply