30 जुलाई 2026:
खेल की दुनिया:
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 151 रन बनाने वाले भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ छह टी20 मैच खेलने वाले वैभव बल्लेबाजों की रैंकिंग में 230 स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-50 में पहुंच गए हैं। वह 536 रेटिंग अंकों के साथ 48वें नंबर पर मौजूद हैं।
इशान किशन नंबर 1 बल्लेबाज:
इशान किशन अभी भी शब्द के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके 910 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। उनके अलावा अभिषेक टार्मा (तीसरे) और तिलक वर्मा छठे) टॉप-10 में मौजूद हैं।
इस बीच, वैभव को 23 अगस्त से होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। कप्तानी इशान किशन को दी गई है।
वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज फिर बने शुभमन गिल:
भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वे तीसरी बार 801 रेटिंग अंकों के साथ गिल शीर्ष पर पहुंचे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे में 188 रन बनाकर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़ा।


Leave a Reply