1 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ इंदौर/

बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है…….इंदौर के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इन दिनों रोजाना 40 से 50 मरीज किडनी संक्रमण और उससे जुड़ी परेशानियों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं……. डॉक्टरों के अनुसार दूषित पानी, उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन इसकी बड़ी वजह बन रहे हैं…कई इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं…… लोग मजबूरी में पानी उबालकर या दवाइयां डालकर पी रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश में नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं, जिसका असर किडनी पर पड़ सकता है….डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने, बाहर का खाना खाने से बचने और बिना सलाह के दवाइयां न लेने की सलाह दी है….. पेशाब में जलन, कम पेशाब आना, तेज बुखार या कमर दर्द जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है….

Share