3 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /दतिया:
दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है ।‌शुरुआत से ही कांटे की टक्कर के बीच अब कांग्रेस का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है ।  रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है ।

इसके बाद भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया । घनश्याम सिंह की बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला । नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की । सुबह से मतगणना के रुझानों पर नजर रख रहे कार्यकर्ताओं ने सातवें राउंड के बाद बढ़त की खबर मिलते ही जश्न शुरू कर दिया । कांग्रेस कार्यालय में उमड़ा उत्साह यह संकेत दे रहा है कि पार्टी इसे 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बड़ी संजीवनी के तौर पर देख रही है ।

Share