3 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ये सत्र भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। . विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।कांग्रेस ने इस बार जनता से सीधे सुझाव और सवाल मांगे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। कांग्रेस का कहना है कि जनता से मिले सवालों को विधानसभा में उठाया जाएगा ताकि सरकार से सीधे जवाब लिए जा सकें। सिंघार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मुद्दे और सवाल साझा करें.। वहीं बीजेपी ने इस पहल को अनुचित बताया है। . बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अपनी ही पार्टी को संभालने में असफल है और जनता पहले ही सरकार पर भरोसा जता चुकी है।बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह की पहल से जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।.
20 जुलाई से शुरू हो रहा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: जनता के सवालों से होगी सदन की जंग: मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस के सवाल:


Leave a Reply