21 August 2026:
Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के पहले राउंड के सीट के अलॉटमेंट के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई है।
मप्र में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों को अब चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग का ये नया संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। प्रथम चरण का सीट आवंटन अब 24 अगस्त को होगा। सीट मिलने के बाद छात्रों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश कराना होगा। इसके बाद अगले चरण में बेहतर सीट के लिए upgrade का विकल्प चुनना होगा। आपको बता दें कि यह अपग्रेड का विकल्प बाद में बदला भी जा सकेगा। यदि किसी छात्र को सीट छोड़ने या प्रवेश रद्द करना हो तो इसके लिए सुविधा भी ऑनलाइन रहेगी।
छात्रों के लिए जारी नया शेडयूल:
24 अगस्त को पहली सीट का अलॉटमेंट रिजल्ट रहेगा।
25 अगस्त से 3 सितंबर तक शाम 6 बजे तक की जाएगी । इसके लिए कॉलेज में जाकर दस्तावेज जांच और एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
25 अगस्त से 3 सितंबर तक शाम 7 बजे तक एडमिशन यदि कैंसिल करना हो तो इन तारीखों में किया जाएगा।
3 सितंबर रात 11:55 बजे तक :
II nd round लिए अपग्रेडेशन का विकल्प भरने या बदलने का मौका मिलेगा।


Leave a Reply