2 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क :
फिर आएगी आंधी- गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका:
देश में तपती गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है ।जो अभी कुछ दिन ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है । जिसमें किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है ।जहां आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
और करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। यह चेतावनी पहाड़ी राज्यों में विशेष रूप से जारी की गई है।
जिसमें देश के पूर्वी हिस्से में बिजली गिरना और वज्रपात होने की संभावना बताई गई है। कुछ जगह ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
दरअसल पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवर्ती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है। जहां उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों में चक्रवार्ती विक्षोभ की स्थितियां बनी हुई है।
दिल्ली में कल का मौसम:
4 और 5 मई को मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है । इसके साथ बारिश का भी अलर्ट दिया गया है । इस बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। और अधिकतम तापमान 36 डिग्री ,न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 3 में को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।जिसमें मेरठ, अलीगढ़ ,बुलंदशहर, मथुरा, आगरा ,बाराबंकी ,सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी ,प्रयागराज ,गोरखपुर, देवरिया ,गोंडा और सोनभद्र में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिहार की बात करें तो कल 3 मई को गया ,पश्चिमी चंपारण ,नालंदा, पूर्वी चंपारण, पटना ,वैशाली ,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर ,दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार सहरसा बेगूसराय खगड़िया भागलपुर और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलने की उम्मीद है। पटना में 3 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तराखंड में नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और पोंडी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और देहरादून में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।
राजस्थान में कल 3 मई को बारिश आंधी की प्रबल संभावना जताई गई है। जिसमें सीकर ,चूरू, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर ,सवाई ,माधोपुर, दौसा, करौली ,सीकर में तेज आंधी और मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है । 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 3 मई को जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में 3 से 5 मई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी ,बालाघाट ,शहडोल ,भिंड, छिंदवाड़ा ,सिवनी और दतिया में बारिश और आंधी का अलर्ट है। जबकि मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और धूप निकली रहेगी।भोपाल में अधिकतम तापमान 39 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जहां बिजली गिरने और तेज हवाओं का मौसम है, वहां लोग सुरक्षित स्थानों पर रहे।


Leave a Reply