22 अगस्त 2026:
मध्यप्रदेश/भोपाल/ राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में रविवार से 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर से 150 से अधिक मीडिया से जुड़े शटलर भागीदारी करेंगे। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी में खेला जाएगा। इसमें महिला पुरुष के सिंगल, युगल और मिक्सड डबल्स के मुकाबले होंगे। अयोजकों ने बताया है कि प्रतियोगिता से जुड़ी लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन सिंगल के मुकाबले खेलें जाएंगे। दूसरे दिन युगल और तीसरे दिन सभी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ खेलमंत्री विश्वास सारंग व इंटरनेशनल क्रिकेटर जेपी यादव करेंगे।
32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 अगस्त से:


Leave a Reply