14 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
प्रशांत महासागर क्षेत्र के स्थित पापुआ न्यू गिनी में 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 पर इस भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इस भूकंप का केंद्र मुख्य भूमि से लगभग 222 किलोमीटर दूर बताया गया है। फिलहाल किसी बड़े जान माल के नुकसान की खबरें नहीं है और सुनामी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किंतु प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
प्रशांत महासागर के पापुआ न्यू गिनी में भूकंप की तेज झटके आए और रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि आसपास के द्वीपों पर भी लोग दहशत में आ गए।
फिलहाल अभी तक नुकसान की कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली है किंतु प्रशासन ने सावधानी बरतने की हिदायत दी है।


Leave a Reply