अनु मलिक की बेटी अदा मलिक का लुक: अदा मलिक ने कोनार्क गोवारिकर की शादी की रिसेप्शन में अपने लुक से सबको मोहित किया

khabar pradhan

संवाददाता

4 March 2025

अपडेटेड: 10:01 AM 0thGMT+0530

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनु मलिक की बेटी किसी कार्यक्रम में दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर नेटिजंस ने उनके लुक को लेकर कहा कि वह के-पॉप स्टार लिसा जैसी लग रही हैं।

बीते रविवार को अनु मलिक की बेटी अदा मलिक एक समारोह में पहुंची, जहां उनके ड्रेस और लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी कि वह एक के पॉप स्टार लिसा जैसी दिख रही हैं।

बीते रविवार अभिनेता आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर के शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होने पहुंची। इस समारोह में सबकी ध्यान तब आकर्षित हुआ, जब म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक अपन बेटी अदा मलिक के साथ पहुंचे। इसमें अदा ने काले और सुनहरे रंग के खूबसूरत कुर्ती के साथ काले रंग की स्कर्ट पहन रखी थी। अदा की हेयरस्टाइल और आंखो पर अलग अंदाज के मेकअप ने लोगों को चौंका दिया।। इस वीडियो को देख नेटिजंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि वह ब्लैकपिंक फेम के-पॉप स्टार लिसा की तरह दिख रही हैं।

टिप्पणियां (0)