मध्यप्रदेश : गेहूं खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल, 40 रुपये बोनस भी मिलेगा
संवाददाता
7 March 2026
अपडेटेड: 11:41 AM 0thGMT+0530
7 मार्च 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस बार गेहूं की खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से करने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 40 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी देगी।
सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि किसानों की सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खेती के काम में आसानी होगी।
सरकार ने गेहूं खरीद के लिए केंद्र से कोटा तय कराने के लिए भी संपर्क किया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार अब तक लगभग 12 लाख किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीयन करा चुके हैं।
राज्य सरकार ने संकल्प पत्र में 2028 तक गेहूं की खरीद 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत भविष्य में समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।