भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता पांचवां खिताब, कुछ ऐसी थी प्लानिंग

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐसे टेके घुटने

टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रच दिय। रोहित शर्मा की कप्तानी वली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत ने रोहित की कप्तानी में यह पांचवां बड़ा खिताब जीता है। इसमें दो खिताब आईसीसी के हैं।भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में ही जीत था। अगर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की बात करें तो इसमें रोहित के साथ-साथ हेड कोच गौ तम गंभीर की भी अहम भूमिका रही। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए फाइनल में 251 रन बनाए। इस दौरान भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 45 र न देकर 2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। रवींद्र जडे जा को भी एक विकेट मिला। भारत ने इसके जवाब में 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिय। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली।केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 9 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
भारत ने रोहित की कप्तानी में पहला खिताब 2018 में जीता था।टीम इंडिया ने निदाहस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2018 का खिताब जीता। टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता। भारत ने पिछले साल कमाल करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीता और अब चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया कई मायनों में बदल गई है। टीम की रणनीति काफी हद तक बदली है. इसका असर श्रीलंका दौरे पर दिखाई दिया था। इसके बाद से अभी तक यह सिलसिला चल रहा है। गंभीर का मानना है कि बल्लेबाजों के दम पर मैच जीता जा सकता है, लेकिन टूर्नामेंट गेंदबाज ही जितवाते हैं। लिहाजा वे भारत के बॉलिंग अटैक पर काफी फोकस करते हैं। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला भी है।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!