आयोध्या में हुआ भयंकर सड़क हादसा, दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत जबकि ३२ अन्य घायल

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2025

अपडेटेड: 7:56 AM 0thGMT+0530

गोरखपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी बस

अयोध्या से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 यात्रियों के घायल होने का मामला सामने आया है। पिलर से टकराकर डबल डेकर बस के पलटने के हादसे को देखकर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार की एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को वहां से निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सड़क से मलबे को हटाकर एक बार फिर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया।
घटना रात करीब 1:30 बजे जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर के पास हुई। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज से लोग घबरा गए। एक्सिडेंट की जानकारी मिलते ही लोग उस तरफ दौड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भेजा। घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दी गई। दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए थे। इनमें से 19 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियां (0)