कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती का सबब
आरा के रामगढ़िया में बदमाशों ने एक वांटेड अपराधी और दो अन्य युवकों पर गोली चलाई,वही जिसमें वांटेड अपराधी की मौत हो गई। पुरानी दुश्मनी के चलते यह घटना हुई। जख्मियों को पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। माना जा रहा है गैंगवार में ये गोलीबारी की गई।
शहर के रामगढ़िया कोल्ड स्टोर के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक वांटेड अपराधी समेत तीन लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में वांटेड अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है। इसके बाद जख्मियों को इलाज आरा सदर अस्पताल आया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।
मृतक नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला निवासी वर्मा प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र अजय शंकर और सिकंदर है। मृतक सिकंदर मुफस्सिल थाना अंतर्गत लूट के मामले में वांटेड था। सिकंदर पर भोजपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। माना जा रहा है कि इस पूरी वारदात के पीछे गैंगवार है। गैंगवार में ही सिकंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
जख्मियों दो व्यक्तियों में बिंद टोली वार्ड नंबर पांच निवासी शुभम यादव उर्फ राहुल कुमार और दसई कुमार शामिल हैं। वही इधर जख्मी युवक शुभम ने बताया कि उसके घर पर सिकंदर और दसई होली पर्व को लेकर खाना खाने के लिए आ रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने तीनों घेर लिया और गोलियों की बौछार कर दी। इसमें सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात की खबर मिलने के बाद ASP परिचय कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं इसके साथ ही SP परिचय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ दो साल पुरानी अदावत में इस कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दावा किया कि जल्दी सभी अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। वहीं घायल युवक ने बताया कि आरोपी शराब का अवैध धंधा करते थे। उन्हें शक था कि मृतक और वो दोनों पुलिस के मुखबिर हैं। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। इसी बात का बदला निकाला गया।