Share


23 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ छिंदवाड़ा/

छिंदवाड़ा बैतूल नेशनल हाईवे पर कल सोमवार को सुबह 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
इस सड़क हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 21 गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमें से तीन घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल एक पिकअप सड़क के किनारे खड़ी हुई थी । जिसमें  काम करने वाले मजदूर काम पर जाने के लिए सवार हो रहे थे । इसी बीच छिंदवाड़ा से बैतूल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक का अगला टायर अचानक से फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप में जा घुसा। इस जोरदार टक्कर से  पिकअप के परखर्र्चे उड़ गए और वहां चीख पुकार मच गई । यह हादसा इतना भयानक था कि  वहां से गुजर रहा बाइक सवार भी उसे हादसे की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को एक 10- 10 हजार और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए आश्वासन दिया।

इस हादसे में 6 मजदूरों की जान चली गई।  जिनमें बब्बू राजबैठे (35 वर्ष) संतोष सवनेरे (45 वर्ष) सावित्री बनके (31 वर्ष) शिवकली (45 वर्ष) लीलावती शीलू (45 वर्ष) सुकरवती बाई (40 वर्ष)
इस हादसे में घायल हुए करीब 21 मजदूर जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।


Share