Share

25 June 2026:

मानसून का आगमन हो चुका है l बरसात के साथ मच्छरों की समस्या भी बढ़ती जाती है  । यह मच्छर ही विभिन्न बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का कारण बनते हैं ।
परंतु कुछ आसान उपायों के द्वारा हम इन सभी समस्याओं से बच सकते हैं ।

1.पानी जमा न होने दे । गमले की ट्रे ,कूलर ,बाल्टी ,टायर इत्यादि जगहों पर पानी जमा न होने दे । हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर की सफाई अवश्य करें l

  1. नीम का उपयोग करें ।
    त्वचा के लिए नारियल के तेल में नीम के तेल को मिलाकर इस्तेमाल करें । नीम की पत्तियों का धुआं घर के आसपास करने से भी मच्छर दूर भागते हैं।
  2. कमरे में कपूर जलाकर 15:20 मिनट के लिए दरवाजे खिड़कियां बंद कर दें कपूर की गंध भी मच्छर दूर करने में मदद करती है ।
  3. लेमनग्रास ऑयल की कुछ बंदे पानी में मिलाकर स्प्रे करें इसकी तेज गंध भी मच्छरों को पसंद नहीं होती है ।
  4. घर के आंगन, खिड़की के पास दरवाजे के पास तुलसी का पौधा अवश्य रखें ।
  5. दरवाजे और खिड़कियों पर जाली लगाना सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है । शाम के समय दरवाजा कम खोलें ।
    7.सूखे गोबर में नीम की पत्तियों, अजवाइन, लेमनग्रास मिलाकर धूप करें ।
  6. 100 ml पानी में 10 से 15 बूंद लेमनग्रास ऑयल और एक चम्मच सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में भर ले । और इसे घर में शाम को पर्दों के आसपास खिड़कियों के आसपास और कमरे के कोनों में स्प्रे करें ।
  7. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि यदि आपके क्षेत्र में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का फैलाव हो रहा है ,तो सिर्फ घरेलू उपाय पर ही निर्भर ना रहे. मच्छरदानी का उपयोग करें एवं स्वास्थ्य विभाग की सलाह का भी पालन करें।

Share