Share


25 जून 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खाते में 203 करोड़ 56 लाख रुपए ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री ने 33 लाख 92695 से अधिक हितग्राहियों के खाते में मई माह की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में भेजा।

सभी हमारे साथी -खुद को असहाय ना समझें:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की हमारी संस्कृति हमें यह सिखाती है कि बुजुर्गों असहाय और समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों को समाज में स्थान देना यह सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि धर्म है और प्रदेश का सभी नागरिक सम्मान के योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होना बड़े ही सम्मान की बात है।
कोई भी अपने आप को बेसहारा और कमजोर ना समझे। सरकार सभी गरीब ,कमजोर वर्ग और वंचितों के कल्याण हेतु प्रयासरत है । सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सिर्फ एक आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि सरकार का सभी साथियों के प्रति स्नेह ,सम्मान और सुरक्षा का वचन है।
सरकार इन सभी को अपने परिवार का एक हिस्सा समझती है और सभी के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह राशि सभी निर्धन परिवार ,कमजोर वर्ग ,असहाय, दिव्यांग ,आर्थिक रूप से कमजोर, माताएं और बहनों के लिए है।  और सरकार सभी की सुरक्षा और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश का सभी हर एक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है और पिछले करीब 10 वर्षों में देश के करीब 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर भी आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कमजोर वर्ग के लोगों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है।


Share