Share


3 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है । मौसम विभाग के अनुसार आज मानसून उज्जैन और ग्वालियर चंबल संभाग तक पहुंचने की उम्मीद है । अब तक प्रदेश के सात संभागों में मानसून दस्तक दे चुका है और 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है‌‌ भोपाल इंदौर सहित कई जिलों में बारिश और गरज चमक की चेतावनी भी दी गई है।  इंदौर में तेज बारिश के दौरान एक थार गाड़ी नाले में गिर गई।
स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मध्य प्रदेश में भोपाल सहित उज्जैन ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून की एंट्री हो चुकी है । प्रदेश में 13 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है‌  जबकि खंडवा ,हरदा के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है । प्रदेश के 38 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है ,जबकि भोपाल इंदौर और देवास में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है।
संभावना जताई जा रही है कि 6 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है।  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है।  प्रदेश में मानसून भले ही लेट आया है, लेकिन इस मानसून का  रेड अलर्ट जारी होने का समय पहली बार आया है।
मानसून अभी 19 जिलों में जारी है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
मौसम विभाग ने 4 से 6 जुलाई यानी अगले तीन से चार दिन तक लगातार तेज बारिश होने की संभावना जताई  है । खंडवा, हरदा, बड़वानी, धार, देवास, बुरहानपुर ,बैतूल यहां अति बारिश की संभावना हो सकती है। एक अनुमान के अनुसार करीब चार से आठ इंच तक पानी यहां गिर सकता है।  यानी सीजन का पहला रेड अलर्ट इन जिलों में जारी किया जा सकता है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।  लोगों को गर्मी से राहत मिलते भी नजर आ रही है । दूसरी तरफ किसानों की उम्मीद भी पूरी होती नजर आ रही है।  बारिश की बौछारें  पडते ही किसान खेतों में लौट रहे हैं। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है ,लेकिन किसानों के लिए बारिश खुशियां लेकर आई है।


Share