भोपाल
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के हॉस्टल नंबर 9 और 11 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के कारण एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है l छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में मिल रहे दूषित पानी और घटिया स्तर के भोजन के सेवन से अब तक 80 से ज्यादा विद्यार्थी बीमार हो चुके हैं l प्रभावित छात्रों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और पीड़ितों का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है l परिसर में रहने वाले छात्रों के अनुसार के पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत, गंदगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझने को मजबूर है l
हॉस्टल में बदहाली के मुख्य कारण
छात्रावास के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जिनकी लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है l
हॉस्टल में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होती विशेष रूप से सुबह के समय पानी न आने से छात्रों को दैनिक कार्य, स्नान और शौच के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l शौचायलयों की नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है l अधिकांश शौचालय प्रयोग करने के लायक स्थिति में नहीं बचे हैं l जिसके कारण संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है l
छात्रों का कहना है कि संस्थान द्वारा प्रत्येक छात्र से हर सेमेस्टर 10500 छात्रावास रखरखाव शुल्क के रूप में लिए जाते हैं l इतनी मोटी रकम वसूलने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं l इतने बड़े हॉस्टल परिसर की साफ सफाई और देखरेख के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है जिससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई है l
विद्यार्थियों की मांगे
परेशान छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावास परिसर में तुरंत साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए l भोजन और पीने के पानी की गुणवत्ता की गहन जांच की जाए l बीमार छात्रों को उचित चिकित्सा सहायता दी जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए l
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
संस्थान के अधिकारियों ने इस मामले पर संज्ञान लिया और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं l dean स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर आर एन यादव ने कहा चार छात्रों को फूड poisioning की शिकायत सामने आई है जिन्हें इलाज के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है l हॉस्टल में इस्तेमाल होने वाले पानी का सैंपल ले लिया गया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है l


Leave a Reply