28 जुलाई 2026 :
देश/जम्मू/
अमरनाथ यात्रा में जा रही यात्रियों से भरी बस एक हादसे का शिकार हो गई । यह घटना सुबह 5:30 की है। अचानक ही यात्रियों से भरी बस गड्ढे में गिर गई। हालांकि सभी 50 यात्रियों को बचा लिया गया है किंतु कई श्रद्धालु गंभीर घायल रूप से घायल हो गए हैं।
आज सुबह 5:30 करीब यह हादसा हुआ है । आइटीबीपी सीआपीएफ ने राहत अभियान चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया । जो यात्री घायल हुए हैं उन्हें सीआरपीएफ की टीम ने इलाज की व्यवस्था कराई।
हादसे में किसी की मौत नहीं:गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में कराया भर्ती:
यह बस श्रीनगर से पालताल की तरफ जा रही थी।
जैसे ही यह बस कागकंगन के इलाके में पहुंचती है बस फिसलती हुई नाले में जा गिरी।
बस में करीब 50 लोग सवार थे । अभी हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि बस फिसलन की वजह से गिरी या बस का ब्रेक फेल हुआ था।
श्रीनगर से बालटाल जाते हुए काब कंगन इलाके में यह घटना हुई। करीब 32 यात्री घायल बताए जा रहे हैं ।
घायल श्रद्धालु मध्य प्रदेश मंदसौर के:
यह सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश मंदसौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर में मौसम काफी खराब हो चुका है। कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई है । ऐसे में काफी दिनों तक श्रद्धालु दर्शन करने का इंतजार कर रहे थे । क्योंकि सरकार की तरफ से यात्रा बंद कर दी गई थी । अभी पिछले 6 -7 दिन से यह यात्रा शुरू हुई है। श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ से वापस लौट रहे थे तभी बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
रास्ते में कई जगह मलबा गिरा हुआ है। शायद फिसलन की यही वजह हो सकती है।
किंतु इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है । 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । इन्हें स्थानीय अस्पताल गांधरबल में शिफ्ट किया गया है। करीब 6- 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं ,उन्हें वहां से सोडा हॉस्पिटल कश्मीर में शिफ्ट किया गया है।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा इस दुर्घटना का जायजा ले रहे हैं और श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत जल्द शुरू हुआ। जिससे घायलों को जल्दी उपचार मिला और उनकी जान बच पाई।


Leave a Reply