28 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:

मध्य प्रदेश सरकार बिजली कंपनियों में भर्ती के लिए नवीन नियुक्ति योजना लेकर आई है।  इस योजना में 5 हजार संविदा कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
नियमित नियुक्ति हेतु दो बड़ी शर्तें:
नियमित नियुक्ति पाने की दो बड़ी शर्त होंगी।
1..इन संविदाकर्मियों के पास बिजली कंपनियों में दो साल तक लगातार सेवा देने का अनुभव होना चाहिए। 2.. दूसरा, इन्हें विभाग द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में निर्धारित अंक लाना अनिवार्य होगा।
हालांकि यह परीक्षा अनुभव पर आधारित होगी। नियमित नियुक्ति पाने, का अवसर मैरिट के आधार पर मिलेगा। तीनों बिजली वितरण कंपनियों, पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर व पावर मैंनेजमेंट कंपनी का जबलपुर के संविदा कर्मचारी इस  योजना के लिए पात्र होंगे।
ऊर्जा विभाग के उप सचिव मंदार पुराणिक । ने गत 24 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन  विभागों में लंबे समय से कई कर्मचारी संविदा रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

दरअसल इन मंडलों में एक बार संविदा पर भर्ती होने के बाद इनकी पदोन्नति नहीं होती, ये नियमित कर्मियों को मिलने वाली कई सुविधा के लिए पात्र भी नहीं होते। इन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं तमाम कारणों के चलते संविदाकर्मी नियमित करने की मांग करते रहे हैं। नियमित पदों पर नियुक्ति के बाद ये कई सुविधाओं के लिए पात्र हो जाएंगे।

चयन प्रक्रिया में शामिल  दो शर्तें:
इस चयन प्रक्रिया की विभागीय परीक्षा 100 अंकों की होगी। अनारक्षित एवं आरक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 50 एवं 40 होंगे। 2 वर्ष के लिए अनुभव के 10 अंक और फिर प्रत्येक दो वर्ष के अनुभव पर 2-2 अंक मिलेंगे। अधिकतम 30 अंक मिल सकते हैं। अनुभव की गणना मई 2026 के अनुरूप होगी। चयन सूची श्रेणीवार बनाई जाएगी। चयन होने पर नियुक्ति तभी होगी, जब संबंधित के खिलाफ कोई जांच व प्रकरण लंबित न हो।

निगम मंडलों में भी लागू होगी योजना:
मध्य प्रदेश निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उर्जा मंत्री व कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा से मांग की है कि जिस बिजली कंपनियों में संविदा कर्मियोंको नियमित किए जाने के लिए नवीन योजना लाई है।  उसी प्रकार सभी निगमों मंडलों, सार्वजनिक उपक्रम, शीर्ष सहकारी संस्थाओं, अकादमियों के संविदाकर्मियों को भी इस योजना के दायरे में लाया जाना चाहिए। जिससे सभी मंडलों के संविदा कर्मी इससे योजना से लाभान्वित हो सके।

Share