28 जुलाई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
गुरु पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है इस दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु और चंद्र देव और गुरु की भी पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ कार्यों को शुभ नहीं माना जाता।  तो आईए जानते हैं इस दिन किन-किन कामों से हमें बचना चाहिए और किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

1..गुरु पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए ।
2..इस दिन मांस मछली मदिरा का सेवन करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।
3..इस दिन फटे पुराने काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
4..घर को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। घर की किसी कोने में अंधेरा या गंदगी नहीं रहना चाहिए।
5..इस दिन बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए माता-पिता की सेवा करें और मुंह से कोई अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
6..इस दिन मारपीट गाली गलौज नहीं करना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें:
1..इस दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें।
2..यदि व्रत ना कर सके तो हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए।
3..इस दिन कुछ चीजों के दान से बचना चाहिए ।  खासतौर पर गुरु पूर्णिमा के दिन दूध और चांदी दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र ग्रह कमजोर हो सकता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। 4..इस दिन श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। काले नीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
5..घर को अच्छी तरह साफ कर घर के कोने कोने की सफाई करना चाहिए। शाम को तुलसी पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
6..इस दिन बड़े बुजुर्गों की सेवा करना चाहिए और उन्हें कोई उपहार या उनकी पसंद की चीज अवश्य भेंट करना चाहिए।

Share