1 अगस्त 2026:
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान खिड़की का अंदरूनी कवर निकल जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि केबिन क्रू ने स्थिति को तुरंत संभाला और फ्लाइट को सुरक्षित बड़ोदरा में उतार लिया । इस पूरी घटना में यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली । किंतु यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
दिल्ली से बड़ोदरा जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान एक खिड़की अंदरुनी कवर निकल गया। केबिन क्रु की सूझबूझ से स्थिति को संभाला गया । उस दौरान विमान की एक खिड़की का अंदरूनी क्लास का कवर निकल गया । यात्री में घबराहटऔर देखने को मिली । केबिन क्रू ने तत्काल ही प्रभावित सीट से यात्रियों को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बैठाया और स्थिति को नियंत्रित किया। विमान ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वडोदरा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग की।
कई बार तकनीकी खामियों की वजह से विमान को लैंड करना पड़ता है। एयर इंडिया में कई बार इस तरह की खामियां निकल कर आ रही हैं। यात्रियों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है । आखिर बार-बार यात्रियों की जान की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है ।
अभी तक एयर इंडिया की तरफ से कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।


Leave a Reply