IIT बाबा की भविष्यवाणी गलत साबित हुई

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2025

अपडेटेड: 8:13 AM 0thGMT+0530

IIT बाबा की भविष्यवाणी गलत साबित हुई

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर की थी भविष्यवाणी

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर दिए बयान को लेकर एक बार फियर चर्चे में आये IIT बाबा। बाबा के दावे हुए झूठे, वायरल हो रहा बाबा का वीडियो।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पूरे मैच में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब पाकिस्तान हावी नजर आया हो लेकिन IIT बाबा का दावा था कि पाकिस्तान भारत को हराएगी। उन्होंने लाइव इस बात को यूं कहा था जैसे उनकी भविष्यवाणी सच होने जा रही है। जिसके बाद उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। अब जब आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हुई और भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। उसके बाद फिर एक बार बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
वायरल वीडियो से एक बार फिर चर्चे का विषय बने IIT बाबा:
भारत पाकिस्तान मैच से पहले IIT बाबा ने दावा किया था कि चाहे जितना जोर लगा लो। इस बार पाकिस्तान ही जीतेगी। उन्होंने एक लाइव स्ट्रीम में कहा था। “इस बार भारत नहीं जीतेगा।उन्होंने कहा कि विराट कोहली से कह दो कि एड़ी चोटी का जोर लगा लें, लेकिन भारत नहीं जीतेगा। मैंने कह दिया तो बस कह दिया अब है कौन सही साबित होता है।

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले IIT बाबा:

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हुई।पाकिस्तान टीम का जीतना तो दूर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम अच्छा क्रिकेट भी नहीं खेल पाई। पूरे मैच में एक बार भी ऐसा देखने को नहीं मिला कि पाकिस्तान आज इस मैच को जीत सकता है। ऐसे में मैच के बाद वही यूटूबर आईआईटी बाबा से जुड़ा और सवाल पूछा कि आपकी भविष्यवाणी तो गलत साबित हुई। इस पर आप क्या कहेंगे?
जिसका जबाब देते हुए आईआईटी बाबा तो पूरी तरह पलट गए और कहा, “इसका सन्देश यही है कि किसी की भविष्यवाणी पर विश्वास मत करो। अपना दिमाग लगाओ.”

टिप्पणियां (0)