राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2025

अपडेटेड: 10:06 AM 0thGMT+0530

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग पर एक बार फिर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश। आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार को योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद उजागर की है। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने निर्देशक आईसीडीएस को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार को उजागार किया है।
यूपी के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पंजीरी सिंडीकेट खत्म किए जाने के बाद विभाग अब अपने अधिकारियों की कारस्तानी को लेकर चर्चाओं में है। विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद निर्देशक आईसीडीएस को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार को उजागार किया है। इस पत्र को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, माना जा रहा है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।

प्रतिभा शुक्ला ने पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्तियों में भ्रष्टाचार की बात कही है। विभागीय राज्य मंत्री के इस पत्र को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहा है। चाहे भर्तियां हो या फिर पात्रों को समय से लाभ देना इसकी शिकायतें लागातार उच्च स्तर पर मिलती रहती हैं। अब विभागीय राज्य मंत्री द्वारा पत्र लिखा जाना चर्चाओं में है।

ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय भी नियम-51 के तहत विधानसभा में भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा उठाकर इस पर चर्चा की मांग कर चुके हैं।
यूपी के बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पंजीरी सिंडीकेट खत्म किए जाने के बाद विभाग अब अपने अधिकारियों की कारस्तानी को लेकर चर्चाओं में है। विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद निदेशक आईसीडीएस को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार को उजागार किया है। इस पत्र को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, माना जा रहा है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।

टिप्पणियां (0)