सदन में एंट्री न मिलने पद भड़की आतिशी, राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्टी
संवाददाता
28 February 2025
अपडेटेड: 1:48 AM 0thGMT+0530
राष्ट्रपति को चिट्टी लिख तत्काल मिलने का माँगा समय
नई दिल्ली। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है।
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। आतिशी विधायक दल के साथ राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी।
नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, ‘विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बाबासाहेब आंबेडकर और अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर दिल्ली सरकार के दफ्तरों से हटाना शहीदों और दलित पिछड़ों का अपमान है।’