जेयूआईएफ नेताओं ने की घायलों के लिए रक्तदान की अपील
संवाददाता
1 March 2025
अपडेटेड: 8:23 AM 0stGMT+0530
जेयूआईएफ नेताओं ने की घायलों के लिए रक्तदान की अपील
पाकिस्तानः जुमे की नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी
खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाके के पीछे आत्मघाती बम का शक है, जिसमें हामिद-उल-हक को निशाना बनाया गया। हमने हमीद-उल हक को छह स गार्ड मुहैया कराए थे। धमाका जुमा की नमाज के दौरान हुआ। नौशेरा और पेशावर दोनों अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में जेयूआई-एस नेता मौलाना हामिद-उल-हक हक्कानी सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि धमाका अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने विस्फोट में मदरसे के केयरटेकर और जमीयत उलेमा इस्लाम के प्रमुख हामिद-उल-हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की।
पीटीआई के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाके के पीछे आत्मघाती बम का शक है। जिसमें हामिद-उल-हक को निशाना बनाया गया उन्होंने बताया खैबर हमने हक को छह सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए थे।
काजी हुसैन मेडिकल कॉम्प्लेक्स के एक डॉक्टर ने बताया कि कम से कम 20 लोग घायल हैं और पांच शव अस्पताल में लाए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने आत्मघाती धमाके की निंदा की है। जेयूआईएफ नेताओं ने घायलों के लिए रक्तदान की अपील की है।
पाकिस्तान मदरसे की वेबसाइट के अनुसार, इसकी स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी। मदरसा पहर विवादों में रहा है क्योंकि इसके छात्रों पर पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, मदरसे ने संदिग्धों के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था।