जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, किन बदलावो के साथ होगी आज की शुरुआत

khabar pradhan

संवाददाता

1 March 2025

अपडेटेड: 8:30 AM 0stGMT+0530

बदलते माह में बदलेगी राशियों की दिशा..... क्या होंगे शुभ परिणाम

बदलते माह में बदलेगी राशियों की दिशा….. क्या होंगे शुभ परिणाम

नई दिल्ली। मार्च महीने का पहला दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों को किसी बड़े काम ऑफर मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातक प्रॉपर्टी में निवेश का प्लान बना सकते हैं।
मेष:
घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना काम आज पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ:
किसी विशेष काम के लिए आपका चयन किया जा सकता है। काम के क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसाहो सकती हैं। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला होगा। काम के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मिथुन:
व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन खर्च होगा। आज किसी भी बात पर गुस्सा होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई काम करें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। किसी को उधार देना आज आपके लिए परेशानी का सबक बन सकता है। परिवार में विरोधी वर्ग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज आप विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्य के क्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी, हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में रहेगी।
सिंह:
घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर और परिवार में किसी मांगलिक काम के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है।
कन्या:
किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। काम के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। परिवार में भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज किसी पुराने कर्ज से मुक्त होना आपको बहुत सुखद अनुभव देगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला:
कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आज काम की वजह से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में समय अच्छा रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक:
नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर काबू रखना आपके लिए अच्छा होगा। आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो पार्टनर को मन की बात शेयर न करें। परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल होंगे।
धनु:
कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकर:
किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है।
कुंभ:
दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन:
मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा रखें। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

टिप्पणियां (0)