17 जुलाई 2025 : दिन गुरुवार
17 जुलाई 2025 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। विक्रम संवत 2082 ,शक संवत 1947 । सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु है।
सूर्योदय : 5:53 a.m
सूर्यास्त : 7:07 p.m
राहुकाल दोपहर 2:09 pm से 3:49 p.m तक रहेगा।
राशिफल :
17 जुलाई 2025 – गुरुवार
मेषः
आज के दिन खर्चों के अधिकता रहेगी। उधार लेनदेन से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। वाणी में संयम रखें। पिता की सलाह से कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभरंग: पीला
शुभ अंक: 2
उपाय: किसी निर्धन व्यक्ति को केले का दान करें।
वृषभः
कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। वाद विवाद की स्थिति को टालें। संपत्ति या प्रॉपर्टी के निवेश के लिए दिन अनुकूल है । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंगः आसमानी
शुभ अंक: 3
उपायः गाय को रोटी के साथ चने की दाल , गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं।
मिथुनः
आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई बड़ा निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंगः नीला
शुभ अंकः 6
उपायः किसी गरीब को अन्न का दान करें।
कर्क:
मान सम्मान में वृद्धि होगी। अति आत्मविश्वास से बचें। पुरानी बनाई हुई योजनाओं के अनुसार चलें। रूपरेखा में फेरबदल ना करें।परिवार में माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: कन्याओं को हर फल का दान करें।
सिंहः
आज के दिन सतर्क रहकर कार्य करें। बिजनेस या पार्टनरशिप वाले लोग किसी पर भरोसा ना करें। नया कार्य सोच समझकर करें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंगः नारंगी
शुभ अंकः 1
उपायः सूर्य की उपासना करें गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्याः
रुका हुआ कार्य पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी।कोई भी कार्य बिना सोचे समझे ना करें। निवेश के लिए आज के दिन को टालें। युवाओं के लिए करियर में सफलता मिलेगी।
शुभ रंगः सिल्वर
शुभ अंकः 7
उपायः मंदिर में पीली वस्तु अर्पित करें।
तुलाः
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । कुछ उलझनें परेशान कर सकती हैं ।गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंगः धानी
शुभ अंक: 8
उपाय: भगवान शिव को गंगाजल मिलाकर जल चढ़ाएं और शमी पत्र अर्पित करें।
वृश्चिकः
आज के दिन जल्दबाजी से बचें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। संतान की सेहत संबंधी समस्या से भाग दौड़ हो सकती है। बाहर के खान पान से बचें।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंक: 5
उपायः गुरु मंत्र का जाप करें और शिव जी का अभिषेक करें।
धनु:
कार्य पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी किंतु सुखद परिणाम मिलेगा। मान सम्मान से भरा दिन होगा। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खर्चो की अधिकता रहेगी सोच समझकर खर्च करें। कर्ज लेने से बचें।
शुभ रंगः हरा
शुभ अंक: 5
उपायः शिव जी का गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें गाय को हरा चारा खिलाएं।
मकरः
समय पर कार्य करने का प्रयास करें अलसी से बचें कार्य क्षेत्र में सतर्क रहकर कार्य करें व्यापार में नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन शुभ है आर्थिक लाभ के योग हैं। खानपान का ध्यान रखें पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंगः पीला
शुभ अंक: 4
उपाय: सूर्य को जल दें गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभः
व्यस्तता भरा दिन रहेगा । करियर में आगे बढ़ाने के लिए अवसर मिलेंगे। अवसर का लाभ उठाएं । पदोन्नति के योग हैं । आय के नए स्रोत मिलेंगे। किंतु व्यर्थ के काम में समय बर्बाद ना करें। संतान से कुछ खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंगः सुनहरा
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी गरीब को अन्न का दान करें।
मीनः
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । पिता की सलाह से कार्य करें, कार्य सफल होंगे ।आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे । विद्यार्थियों को आलस्य से बचना होगा।
शुभ रंगः आसमानी
शुभ अंकः 3
उपाय: कार्यक्षेत्र में जाते समय पिता या बड़े बुजुर्ग के चरण स्पर्श करके निकलें। सूर्य की उपासना करें।


Leave a Reply