Share

20 मई 2026:मध्य प्रदेश/ भोपाल/

Khabar pradhan desk:
भोपाल:  ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में सीसीटीवी फुटेज से आया बड़ा मोड़: पति अब भी फरार:

मप्र की राजधानी भोपाल में इन दिनों ट्विशा शर्मा के हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। ट्विशा के ससुराल वालों का कहना है कि बहू ने छत पर आत्महत्या कर ली जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। संदिग्ध मौत के इस मामले में नित नए सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।भोपाल की सड़कों पर अब विरोध तेज होता जा रहा है।पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामले में इंसाफ की मांग करते हुए अब पूर्व सैनिक भी आगे आए हैं और ट्विशा शर्मा के परिवार के साथ खड़े हैं।पूर्व सैनिक संगठन वर्दी वेलफेयर सोसायटी ने शौर्य स्मारक से मार्च निकाला और राज्यपाल को ज्ञापन देनें पहुंचे।

न्याय के लिए सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक
ट्विशा शर्मा की मौत के केस में पूर्व सैनिकों ने भी न्याय की मांग की है। सोशल मीडिया में इंसाफ की मांग तेजी से उठ रही है। ट्विशा शर्मा मामले को लेकर आज पूर्व सैनिकों ने बाइक रैली भी निकाली। वर्दी वेलफेयर सोसाइटी ने यह बाइक रैली निकाली शौर्य स्मारक से रवाना कर सीएम हाउस, पुलिस मुख्यालय और राजभवन पहुंचें और ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

जांच की निष्पक्षता पर भी उठ रहे सवाल:

वर्दी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पूर्व मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने कहा है कि यह सामान्य मौत का मामला नहीं है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सामने मेरी मृत बेटी के चरित्र पर लांछन लगा रहीं हैं। यह कानून का भी उल्लंघन है। रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह अभी अग्रिम जमानत पर हैं और हमारी बेटी पर कीचड़ उछालकर वह कानूनी शर्तों को भी लांघ रही हैं।

मौत के आरोपों में घिरी पूर्व जिला जज:

बता दें कि बहू की मौत के आरोपों से घिरीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने सोमवार को ट्विशा शर्मा के मायकेवालों के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कई संगीन इल्जाम भी लगाए। मंगलवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरीबाला के आरोपों के जवाब दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गिरीबाला सिंह अपने रसूख का बेजा इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रही हैं। वे मेरी मृत बेटी को भी बदनाम कर रही हैं।

शव उतारने वालों के बयान नहीं…पोस्टमॉर्टम पर भी सवाल उठाया

ट्विशा शर्मा शर्मा के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम पर भी सवाल उठाया है। संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घर में काम करने वालों के साथ जिन्होंने शव नीचे उतारा, उनके भी बयान नहीं लिए। दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग दबा रहे हैं, इसलिए 7 दिन से एम्स में रखे शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।

ट्विशा शर्मा की आखिरी इंस्टाग्राम चैट में क्या है

इस बीच ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी सहेली मीनाक्षी के साथ भावनाएं साझा की थीं। अपनी अंतिम चैट में ट्विशा ने सहेली को शादी के संबंध में लिखा कि मैं तो फंस गई पर तुम मत फंसना। उन्होंने अपने चैट में मीनाक्षी को शादी करने से साफ मना किया।

टुकटुक… मैं तुम्हारे साथ हूं…’

ट्विशा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सहेली को लिखा, ‘मैं फंस गई हूं ब्रो… बस तुम मत फंसना… ज्यादा बातें नहीं कर सकती… फोन करूंगी…’ सहेली मीनाक्षी ने भी ट्विशा शर्मा के चैट का जवाब इंस्टाग्राम पर ही दिया। उन्होंने ट्विशा को लिखा, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है टुकटुक… मैं तुम्हारे साथ हूं…’ मीनाक्षी ट्विशा के फोन का इंतजार ही करते रह गई। चैट के दूसरे ही दिन उसकी संदिग्ध मौत की खबर मिली। अब पूरे मामले पर जांच की मांग तेज हो चुकी है जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी मोर्चा खोल दिया है।


Share