22 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल/

आज इसकी प्रासंगिकता और आगे की राह’ पर युवाओं का मंथन:

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे पर जेन-ज़ी (Gen Z) / जेन अल्फा , यानी युवा पीढ़ी को जुलूस, धरना या हिंसा के बजाय रचनात्मक और स्वस्थ संवाद से जोड़ना था।

इस अवसर पर संस्था की ओर से RJ रूपक जो अनहद के संस्थापक हैं , ने अपना ध्येय वाक्य प्रस्तुत किया — विचारों को मंच मिलना चाहिए, आवाज़ों को सुना जाना चाहिए।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न 35 कॉलेजों से 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और गणमान्य जन ने हिस्सा लिया | कुछ लोग तो बाहर से भी आए थे – सिंगरौली , सागर , गुना आदि ,वाले भी आए थे । सभी ने आरक्षण के विविध पहलुओं पर अपने बेबाक व तार्किक विचार रखे। पक्ष और विपक्ष दोनों कैटेगरी में विजेताओं को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञों के रूप में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय , पूर्व पुलिस महानिदेशक (DG) अरुणा मोहन राव, ऑल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष व फिक्की (FICCI) स्टेट मैन्युफैक्चरिंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व आईएएस अजय गंगवार, सवर्ण समाज पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव , वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता तथा लेखिका – प्रकाशक – शिक्षाविद डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सकारात्मक बहस ही बदलाव का सही रास्ता है।

इस विचारोत्तेजक और सफल आयोजन की परिकल्पना, नियोजन एवं क्रियान्वयन RJ रूपक खरे, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट स्तुति श्रीवास्तव, पत्रकार देवेन्द्र गोरे, डॉ. निखिल व्यास एवं व्यवसायी श्री आनंद तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ में वेदांत , आरुषि , अवनीश , गौरव भी रहे !
सभी के  सहयोग , साथ , प्रेम , विश्वास और शुभकामनाओं के लिए अनहद के  संस्थापक रुपक खरे ने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Share