-
*सवारी ढोने वाले ऑटो चालक को लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार*
ऑटो रिक्शा चालक हीरालाल नामदेव निवासी व्यास नगर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे और सुनसान इलाके में चालक से मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की…
-
*मानव संग्रहालय में स्वास्थ्य में मिलेट्स की भूमिका पर हुआ मंथन**
मानव संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय श्री अन्न महोत्सव’ का समापन रविवार को हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य मिलेट्स (श्री अन्न) को भारतीय पारंपरिक भोजन, पोषण सुरक्षा और सतत जीवनशैली के मजबूत आधार के रूप में प्रस्तुत करना रहा। महोत्सव के पहले दिन मिलेट्स पर आधारित प्रदर्शनी, स्टॉल और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से…
-
*‘कॉम्बिंग गश्त’ के दौरान रातभर चला पुलिस अभियान, 163 वारंट तामील*
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से भोपाल पुलिस ने शनिवार रात विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त’ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर कुल 163 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस…
-
उज्बेकिस्तान की महिला से एक दंपति करवा रहे थे देह व्यापार: पुलिस ने किया गिरफ्तार:
जबलपुर माढोताल थाना क्षेत्र में ग्रीन सिटी में उज्बेकिस्तान से आई एक महिला के जरिए अनैतिक कारोबार कराए जाने का मामला सामने आया है । सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात ग्रीन सिटी के मकान में छापेमारी की और उज्बेकिस्तान की महिला और देह व्यापार करने वाली महिला सुषमा चौधरी को…
-
कमला पार्क बस स्टॉप के पास लगी अचानक भीषण आग: कचरा जलाकर आग ताप रहे थे लोग:
कमला पार्क स्थित बस स्टॉप में शुक्रवार शनिवार की रात अचानक आग लग गई। यह आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में स्टॉप के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया । घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे। आग लगते ही लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहां पर जो…
-
रविदास जयंती के कार्यक्रम में हुआ हंगामा: युवक पर केस दर्ज:
जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम कारीवाह में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने संत रविदास जी की फोटो को लात मार कर…
-
बम की सूचना से इंडिगो एयरलाइंस की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग:
हैदराबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की रविवार को बम की सूचना मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी । पुलिस को एक पर्ची मिली जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी हुई थी । जिसके बाद तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया । फ्लाइट में 200 से…
-
*14 साल बाद पाक जेल से रिहा हुआ बालाघाट का युवक, परिवार में खुशी का माहौल*
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक युवक को 14 वर्षों बाद पाकिस्तान की जेल से रिहाई मिली है। निर्दोष होने के बावजूद लंबे समय तक जेल में सजा काटने वाला यह युवक अब स्वदेश लौटने की प्रक्रिया में है। बालाघाट जिले के खैरलांजी गांव निवासी प्रसन्नजीत रंगारी उर्फ सुनील अडे (38) पिछले 14 वर्षों…
-
*माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान बेकाबू कुत्ते का हमला, 14 श्रद्धालु घायल*
माघ पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ घाट मार्ग पर मौजूद थी, तभी अचानक…
-
*जहरीली मिठाई कांड: मिलावट से तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच पूरी*
छिंदवाड़ा जिले में सामने आए ज़हरीली मिठाई मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जांच में सामने आया कि मिठाई में जानलेवा रसायन मिलाया गया था, जिसके सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस के अनुसार, यह साजिश पारिवारिक विवाद के चलते रची गई…
