नई दिल्ली
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है l प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार अगले सत्र से इस परीक्षा को दो चरणों में करने के विकल्प पर विचार कर रही है l
इस दिशा में पहले से योजना बनाई जा रही थी लेकिन पिछले वर्ष सामने आए पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामले के बाद प्रक्रिया को और गंभीरता से आगे बढ़ाया गया है l बताया जा रहा है की परीक्षा को कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है l इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और नकल या पेपर लीक जैसे समस्याओं पर नियंत्रण करना है l
विशेषज्ञों के अनुसार दो चरणों में परीक्षा होने से छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं l पहले चरण के अनुभव के आधार पर वे दूसरे चरण में अपने प्रदर्शन को सुधार सकेंगे, साथ ही बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षा के संचालन को भी अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा l हालांकि अभी इस विषय में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है l शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय स्तर पर विभिन्न विकल्पों पर चर्चा जारी है और आधिकारिक घोषणा के बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी l


Leave a Reply