31 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
1 जून सोमवार को जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम होंगे घोषित:
देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल लाखो छात्रों का इंतजार कल 1 जून सोमवार को खत्म होने वाला है। यानी जेईई एडवांस्ड का परिणाम कल 1 जून को आने वाला है । इस बार इस परीक्षा में 1 लाख 80 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे, जिनमें से करीब 45000 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए थे।
वर्ष 2025 में इस परीक्षा का कट ऑफ 74 अंक रहा था, यानी विद्यार्थियों को 360 में से 74 अंक लाने थे किंतु इस बार का पेपर अधिक कठिन होने की वजह से कट ऑफ 70 रखा गया है । यानी आईआईटी की सीट 95 अंक पर प्राप्त हो सकती हैं। इस परीक्षा के लिए 25 से 30 फीसदी छात्र क्वालीफाई होते हैं । इस बार 45 से 50 हजार छात्रों के पास होने की संभावना है । इस परीक्षा के द्वारा देश के 23 आईआईटी की 18,160 सीटों पर प्रवेश मिलेगा । जिनमें बीटेक, बीटेक एमटेक डुएल डिग्री ,बीएस साइंस ,बीएमएस डुएल डिग्री कोर्स शामिल है।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर key भी जारी करेगा आईआईटी रुड़की:
इस परीक्षा के परिणाम के साथ ही आईआईटी रुड़की फाइनल आंसर की भी जारी करेगा । इससे सभी छात्र अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे
इस परीक्षा में शामिल सभी छात्र परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटjeeafv.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और ऑल इंडिया रैंक देख सकते हैं।
परिणाम कैसे और कहां देखें:
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं । इसके बाद होम पेज पर “JEE Advance 2026 Result “
पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ,डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। लाॅगिन करने के बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा । इसे डाउनलोड कर ले और प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
रिजल्ट को डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोर कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से परख लें। उम्मीदवार का नाम ,रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम विषयवार अंक, कुल अंक, परीक्षा में पास होने का स्टेटस, अच्छी तरह पर रखना यदि किसी भी तरह की गलती हो तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद ही शुरू होती है काउंसलिंग:
जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होती है। इस काउंसलिंग में देश के 23 आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी सहित अन्य इंस्टिट्यूट में सीटों का आवंटन किया जाता है। इसमें जो छात्र दिए गए कट ऑफ को पार कर लेते हैं, वह अपनी रैंक के आधार पर अपनी पसंद का कॉलेज और अपनी इंजीनियरिंग की ब्रांच का चयन कर सकते हैं। इसलिए सभी छात्र रिजल्ट से जुड़ी जानकारी से जुड़े रहे और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Leave a Reply