CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, श्रीकृष्ण लीला स्थलों पर बनेंगे श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ…
संवाददाता
15 September 2025
अपडेटेड: 12:14 PM 0thGMT+0530
15 सितंबर 2025: पटना में आयोजित भगवान श्री कृष्ण के विचारों का ‘सांस्कृतिक सम्मेलन ‘में शामिल हुए CM मोहन यादव
पटना में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण सांस्कृतिक सम्मेलन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ….इस मौंके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है… उन्होंने इसे हमारे पूर्वजों की मेहनत और सोच का परिणाम बताया… सीएम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के पक्षधर थे… उन्होंने अपने राजकाज में सबके विचारों को महत्व दिया और न्याय की स्थापना की… सीएम यादव ने कहा कि उनकी सरकार श्रीकृष्ण के विचारों को मार्गदर्शक मानकर काम कर रही है… श्रीकृष्ण पाथेय की योजना के तहत प्रदेश और देशभर में श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को चिन्हित कर उन्हें तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा… उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के हर नगर निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे और 300 से अधिक स्थानों पर संदीपनि विद्यालय स्थापित किए जाएंगे ताकि गुरुकुल शिक्षा पद्धति को बढ़ावा मिले…
विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस देश में लोकतंत्र रूपी पौधे की जड़ों को हमारे पूर्वजों में इतनी मेहनत कर खूबसूरती से बड़ा किया है कि अब यह एक बड़ा वृक्ष बन चुका है । भगवान श्री कृष्ण सही अर्थों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के पक्षधर थे । उन्होंने अपने राजकाज में सभी लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी के विचारों को महत्व दिया । हमारी सरकार भी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रही है । उनके विचार हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
इस दौरान उन्होंने पाटलिपुत्र और उज्जैन को भारत के सबसे प्राचीन नगर बताते हुए कहा कि हमारी असली पहचान राम, कृष्ण और बुद्ध की भूमि है… उन्होंने बिहार के लोगों को आमंत्रण दिया कि वे मध्यप्रदेश आकर श्रीकृष्ण की लीलाओं और सांदीपनि आश्रम को देखें… सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य लोककल्याणकारी राज्य स्थापित करना है…