पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नौकरी हेतु सीधी भर्ती: इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन, आज है अंतिम तारीख
संवाददाता
29 September 2025
अपडेटेड: 10:17 AM 0thGMT+0530
29 September 2025: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर आरक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसमें 7500 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया हेतु आज ही आवेदन की अंतिम तिथि है । इसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से प्रारंभ हुई थी और आज 29 सितंबर 2025 में आवेदन करने के अंतिम तिथि है। इस आवेदन की प्रक्रिया में संशोधन करने की सुविधा 4 अक्टूबर 2025 तक दी जाएगी।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।