Share

3 अप्रैल 2026
भोपाल:
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य के वित्त विभाग ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए महंगाई भत्ते (DA) की दर को बढ़ाकर 58% कर दिया है। सरकार के इस फैसले से 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 4 लाख से अधिक पेंशनरों की जेब में सीधे तौर पर ज्यादा पैसा आएगा।

कर्मचारियों के लिए क्या बदला?
राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब वित्त विभाग ने इसे लागू करने की मुहर लगा दी है।
अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।
महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का लाभ मई 2026 में मिलने वाले अप्रैल 2026 के वेतन से दिया जाएगा।
1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का जो 9 महीने का बकाया  है, उसे सरकार छह बराबर किस्तों में देगी। ये किस्तें मई 2026 से अक्टूबर 2026 के बीच दी जाएंगी।

पेंशनरों को भी मिला बड़ा तोहफा
महंगाई के इस दौर में सरकार ने चार लाख से अधिक पेंशनरों का भी ख्याल रखा है।
पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत करने का आदेश दिया गया है।
छठवां वेतनमान ले रहे पेंशनरों के लिए यह दर 252% से बढ़ाकर 257% कर दी गई है l

सरकारी खजाने पर इस फैसले से अतिरिक्त बोझ तो पड़ेगा, लेकिन इससे कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और उन्हें बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी।


Share