4 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश/
मध्यप्रदेश में करीब 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है । उच्च शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सितंबर महीने में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे । सरकार की ओर से पेश किए गए अकादमिक कैलेंडर को रिकॉर्ड में लेते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया । दरअसल, छात्र नेता अदनान अंसारी की जनहित याचिका में कहा गया था कि छात्रों से चुनाव के नाम पर फीस ली जाती है, लेकिन चुनाव नहीं कराए जाते । साल 2017 से प्रदेश के सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रसंघ गठन की प्रक्रिया बंद थी, जिससे छात्रों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा था । हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार से अकादमिक कैलेंडर मांगा था । अब चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज Principal और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को जरूरत पड़ने पर पुलिस और प्रशासन की मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं ।


Leave a Reply