25 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश:
एक ही साथ मध्य प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आए दो भूखंड आज अलग-अलग राज्य हो गए हैं. 2000 में छत्तीसगढ़ के रूप में अलग राज्य आकार लेने के कारण इन दोनों के बीच भले दूरियां हो गयी हों, लेकिन अब ये दोनों नजदीक आने वाले हैं.
कभी मध्य प्रदेश का ही एक हिस्सा होता था छत्तीसगढ़ किंतु समय के साथ यह दो राज्य में बदल गया। एक मध्य प्रदेश और दूसरा छत्तीसगढ़ किंतु अब मध्य प्रदेश सरकार एक ऐसा सड़क प्रोजेक्ट ला रही है, जिसमें भोपाल और रायपुर के बीच सड़क मार्ग से दूरी कम हो सकेगी और सफर में लगने वाला 15-16 घंटे का वक्त सिर्फ 7-8 घंटे का रह जाएगा।
इससे दोनों राज्यों को भरपूर सुविधा मिलेगी और एक बार फिर दोनों राज्य करीब आ सकेंगे। इस प्रोजेक्ट में करीब 15 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसको आकार देने में मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और महाकौशल अहम भूमिका निभाएगा। ये प्रोजेक्ट राजधानी भोपाल से शुरू होकर रायपुर तक शानदार रोड कनेक्टिविटी का आधार बनेगा।
इस प्रोजेक्ट के द्वारा बुंदेलखंड से होकर जबलपुर होते हुए रायपुर जाएंगे (NHAI)।
बुंदेलखंड से होकर जबलपुर होते हुए रायपुर:
मध्य प्रदेश सरकार के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे मेगा प्रोजेक्ट के तहत सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की योजना को मंजरी दी है। इस प्रोजेक्ट को दो हिस्से भोपाल जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और जबलपुर मंडला होते हए रायपुर तक सिक्सलेन सड़क बनाने की योजना है। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है।
भोपाल जबलपुर सिक्सलेन भोपाल से सागर, दमोह होते हुए जबलपुर तक जाएगा और फिर जबलपुर से मंडला होते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा तक आएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अभी तक भोपाल से रायपुर जाने के लिए 14-15 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के बाद ये समय आधा रह जाएगा और भोपाल से महज 6 से 7 घंटे में पूरा होगा।
जबलपुर से मंडला होते हुए सिक्स लेन का शानदार सफर:
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भोपाल जबलपुर एक्सप्रेस वे की योजना पहले ही बनाई जा चुकी है। अब जबलपुर से छत्तीसगढ़ बॉर्डर और चिल्फी घाट होते हुए रायपुर तक जाने वाली सड़क को सिक्स लेन एक्सप्रेसवे में बदलने का फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्ट में जबलपुर से मंडला और रायपुर बार्डर तक करीब 2500 करोड की लागत से सड़क का विकास और चौड़ीकरण किया जाएगा। जबलपुर से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक बनने वाला ये सिक्सलेन एक्सप्रेस से रायपुर तक का सफर काफी आसान और कम समय का हो जाएगा । फिलहाल जबलपुर से रायपुर पहुंचने में 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर अब इस सफर में 3-4 घंटे ही लगेंगे।


Leave a Reply