22 जुलाई 2026:
  मध्यप्रदेश/ भोपाल/

सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक स्व. मुकेश का  आज बुधवार 22 जुलाई को 103 वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर सामाजिक संस्था कायस्थम ने उनकी स्मृति में सरकार से प्रदेश में गीत-संगीत अकादमी स्थापित करने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि मुकेश की याद में कायस्थम संगीत संध्या का आयोजन करती है। इसी कड़ी में अगले रविवार 26 जुलाई को संगीत संध्या ‘रिमझिम गिरे सावन- 2.0’ का आयोजन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना होंगे। विशेष अतिथि मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव और प्रसिद्ध भजन गायक रवि खरे होंगे। कार्यक्रम में समाज के 30 चित्रांश गायक होंगे। आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, नेहरू नगर के सभागार में अपराह्न 3.30 बजे से होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

मुकेश के जन्म दिन पर सुर और संगीत:
मुकेश, किशोर और रफी के नगमे, 25-26 को सुरों की महा महफिल:

मानसून के बीच शहर में सुरों की महफिलें सजेगी। इनमें मुकेश दा, रफी और मुकेश के नगमें गूंजेंगे। सदाबहार फिल्मी तरानों की दो बेहद खूबसूरत शामें सजने जा रही हैं। मुकेश दा 103वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगीत प्रेमी और कलाकार सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा नेहरू नगर के विज्ञान भवन में दोपहर साढ़े तीन बजे से ‘रिमझिम गिरे सावन’ का आयोजन किया जाना है। 32 चयनित कलाकार सदाबहार गीतों के जरिए समां बांधेगे। मुख्य अतिथि आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना होंगे।

विशिष्ट अतिथि एमपी काउंसिल ऑफ साइंस एवं टेक्नालॉजी के डायरेक्टर जनरल अनिल कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव और भजन गायक रवि खरे’ उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन 25 जुलाई को होगा।

Share