MP PSC: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में इस बार कम आए आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

23 February 2026

अपडेटेड: 12:44 PM 0rdGMT+0530

पिछले वर्ष 8 हजार से ज्यादा आवेदन,इस वर्ष मात्र 2500
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस भर्ती एग्जाम में पिछले वर्ष 8000 आवेदन आए थे  जो इस बार घटकर सिर्फ 2500 रह गए l इस कारण अब यह परीक्षा चार जिलों की जगह सिर्फ इंदौर में होगी भोपाल ग्वालियर एवं जबलपुर में एग्जाम नहीं होगाl

पद की संख्या बढ़ाई गई लेकिन उपस्थिति कम हुई
इस भर्ती में शुरुआत में 23 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 32 कर दिया गया। हालांकि सीटों में बढ़ोतरी के बावजूद अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार कई उम्मीदवार अन्य परीक्षाओं या निजी कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाए।

हर साल बढ़ती तैयारी, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर घटती उपस्थिति
पिछले कुछ वर्षों में सरकारी इंजीनियरिंग सेवाओं की परीक्षाओं को लेकर युवाओं में रुचि बनी हुई है, लेकिन कई बार अंतिम समय पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा नहीं देते। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का टकराव, लंबी तैयारी और चयन प्रक्रिया की अनिश्चितता इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती है। इस बार भी कम उपस्थिति के बावजूद चयन प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार आगे बढ़ेगी।

टिप्पणियां (0)