नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली देश के सबसे बड़ी परीक्षा नीट यूजी के परिणाम घोषित कर दिए हैं l NTA ने परीक्षा संपन्न होने के रिकॉर्ड 26 दिनों के भीतर यह परिणाम जारी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है l इस वर्ष की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है l इन दोनों छात्रों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं l गौरतलब है कि पहले 3 मई को आयोजित हुई यह परीक्षा पेपर लीक की गड़बड़ियों के बाद रद्द कर दी गई थी l जिसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे l
आंकड़ों के जुबानी- बेटियों ने फिर मारी बाजी
NEET यूजी परीक्षा के आंकड़ों के विश्लेषण से कई महत्वपूर्ण जानकारियां कार्य सामने आई है l कुल मिलाकर 11.21 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है l सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% हिस्सेदारी बेटियों की रही है l मध्य प्रदेश से देश में सर्वाधिक 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है जबकि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से सबसे कम केवल 43 छात्र ही क्वालीफाई कर पाए हैं l
मध्य प्रदेश का गौरव- डॉक्टर दंपति के बेटे आर्यमन ने प्रदेश चमकाया
मध्य प्रदेश के लिहाज से जबलपुर शहर के लिए यह परिणाम बेहद गौरवशाली रहा l जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने अखिल भारतीय स्तर पर 46वीं रैंक हासिल करते हुए पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है l आर्यमन एक प्रतिष्ठित डॉक्टर परिवार से आते हैं जिनके पिता डॉक्टर प्रणीत सोलंकी शहर के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट है ,और मां अनुपमा सोलंकी प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट है l उनकी बड़ी बहन तानिया भी वर्तमान में जबलपुर से ही मेडिकल की पढ़ाई कर रही है l
वही इंदौर के रहने वाले आराध्य गर्ग ने देश भर में 110 वीं रैंक हासिल कर मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है l
एमबीबीएस सीटों में बंपर इजाफा 9911 सीटें बढ़ी- देश भर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है l नेशनल मेडिकल कमिशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देश में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी प्रदान कर दी है l यह संख्या पिछले साल की तुलना में 9911 अधिक है जिससे इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में दाखिले के अवसर काफी बढ़ जाएंगे l


Leave a Reply