2 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क :
नीट यूजी परीक्षा के दौरान दो और तीन मई को मेडिकल छात्रों को नहीं मिलेगा अवकाश:
व्यापम फर्जीवाड़ा के कारण लिया गया यह निर्णय:
नीट यूजी परीक्षा को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। कल 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा होने जा रही है । जिसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश भर के सभी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टूडेंट की छुट्टियों को लेकर सख्त नियम उठाए हैं। सभी मेडिकल कॉलेज को साफ निर्देश भेजे गए हैं कि दो और तीन मई को किसी भी मेडिकल छात्र को छुट्टी ना दी जाए । यानी जिन छात्रों ने पहले इन तारीखों में छुट्टी की योजना बनाई है ,उनकी छुट्टी भी निरस्त की जाए। उन्हें भी इन तारीखों में कॉलेज आना पड़ेगा और उनकी छुट्टी रद्द की जाएगी।

रविवार 3 मई 2026 को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में देश भर के अंडरग्रैजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा में शामिल होंगे । इस परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए के पास होती है।

मेडिकल छात्रों की  छुट्टियां रद्द करने की क्यों है जरूरत:

नीट यूजी 2024 में पेपर लीक मामला काफी जोर शोर से उठाया गया था।  कई राज्यों में इसका भारी विरोध हुआ। कोर्ट में याचिकाएं भी दाखिल की गई। कई जगह तो दोबारा परीक्षा कराने की मांग भी की गई । लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंप दिया। इस गंभीर मामले को देखते हुए एनएमसी ने अपने नोटिस में कहा कि ऐसे कई मामले पहले सामने आ चुके हैं, जिसमें पेपर लीक मामले में या परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर मेडिकल कॉलेज के छात्र इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। इसलिए एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों को नीट परीक्षा के दौरान छुट्टियां रद्द करने के निर्देश  जारी किए  हैं और सभी कॉलेज को सतर्क रहने के लिए और छात्रों को नियम पालन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई है। एनएमसी ने अपनी नोटिस में लिखा कि दो और तीन मई को मेडिकल कॉलेज के छात्रों को छुट्टियां ना दी जाए । इसके अलावा यह भी लिखा गया है कि बहुत अधिक जरूरी या आपात स्थिति में छुट्टी दी जा सकती है।  वह भी कॉलेज में विशेष ठोस कारण के साथ। सभी मेडिकल कॉलेज के प्रशासन से कहा गया है कि छात्रों को इस हेतु  जागरूक किया जाए,जिससे वे किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में शामिल न हो।