23 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के 500 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं।
आवेदन 18 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है।
आयु सीमा:
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होना चाहिए।
योग्यता :किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
शुल्क :
इस आवेदन के लिए 850 रुपए शुल्क देय है। किंतु एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क देय नहीं है।
पदों की संख्या:
सामान्य वर्ग के 255 पद
ओबीसी 104
SC– 67
ST– 36
EWS- 38

परीक्षा का पैटर्न :
इस परीक्षा के लिए इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और क्वानटेटिव एप्टीट्यूड पर आधारित प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।  60 मिनट में 100 प्रश्न दिए जाएंगे। परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होगी। मुख्य परीक्षा के बाद रीजनल लैंग्वेज टेस्ट होगा।
अधिक जानकारी के लिए NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Share