19 May 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
एनटीपीसी लिमिटेड में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि है- 22 मई 2006
उम्मीदवार ऑन-लाइन अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
वेबसाइट है-careers.ntpc.co.in
कुल पद हैं– 20
आवेदन शुल्क-– जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए रुपए 500 जमा करना होगा ।
एससी एसटी पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं देना है ।
पात्रता :पर्यावरण में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है इसके अलावा पर्यावरण इंजीनियरिंग पर्यावरण विज्ञान या पर्यावरण प्रबंधन में पीजी ,पीजी डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।
चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित होगी ,जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके अलावा इंटरव्यू के माध्यम से चयन होगा। इसमें लिखित परीक्षा का 85% और इंटरव्यू का प्रतिशत 15% रहेगा।
आवेदन करने के लिए रजिस्टर्ड वेबसाइट पर जाकर क्लिक करें । नए यूजर पहले रजिस्टर करें ,इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म ठीक से भरें और फॉर्म को सबमिट करें।


Leave a Reply