Share

क्या ट्विंकल खन्ना ने बता सकती हैं अंदर की बात!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। विक्की ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में अपनी भूमिका के लिए खूब तारीफें बटोरीं और अक्षय कुमार तो उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा देशभक्ति वाली फिल्मों में काम किया है।
ऐसे में जब फिल्मी गलियारों में चर्चा शुरू हुई है कि आगामी फिल्म ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) बन रही है तो सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है ।
ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के लिए कई अभिनेता निर्माता निर्देशक आगे आए।अब ऐसा माना जा रहा है
। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच जंग छिड़ गई है। देशभक्ति पर फिल्म बनाने पर अक्षय कुमार और विकी कौशल लोगों के लिए पहली पसंद है।
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिस पर अब फिल्म भी बन रही है। अब लोगों का मानना है की ट्विंकल खन्ना ही सच्चाई बता पाएंगीं, कि ऑपरेशन सिंदूर फिल्म को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के जंग छिड़ी है या नहीं।

क्या अक्षय और विक्की के बीच छिड़ी जंग?
ट्विंकल खन्ना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर फिल्म के लिए अक्षय और विक्की के बीच जंग’ की अफवाह पर भी बात की और बताया कि जब उन्होंने अपने पति से इस बारे में पूछा तो उन्होंने क्या जवाब दिया।

मैं आयोडीन सॉल्यूशन से पनीर टेस्ट कर सकती हूं लेकिन सच्चाई का लिटमस टेस्ट क्या है? मेरे पास ट्वीट्स की झड़ी लग जाती है और मैं घर के मुखिया (अक्षय) को फोन करके बहस करना शुरू कर देती हूं।” ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने तुरंत अक्षय से इस ऑपरेशन सिंदूर फिल्म को लेकर सवाल कर दिया।
क्या ट्विंकल ने बताया सच?
एक्टिंग छोड़ लेखिका बनीं ट्विंकल ने अक्षय को कॉल करके पूछा, “‘मैंने अभी पढ़ा है कि आप विक्की कौशल से इस बात पर लड़ रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कौन बनाएगा।’ अक्षय कुमार ने कहा’यह झूठी खबर है और मेरे पैर में आग लगी है, इसलिए मैं आपको बाद में फोन करूंगा।’ ट्विंकल को लगा कि वह बहाने बना रहे हैं ।

ट्विंकल खन्ना ने आगे बताया कि जब अक्षय कुमार घर लौटे तो उनके पैर में बेंडेज बंधा था। उन्हें समझ आया कि उनके पति सच बोल रहे थे। ट्विंकल ने कहा, “जाहिर है, एक सीन के लिए उनके पैर में वाकई आग लगी थी। आजकल, यह पता लगाना इतना मुश्किल है कि क्या सच है, ।

ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही है फिल्म!
7 मई को भारतीय सैन्य बलों ने आतंकी संगठन की कमर तोड़ने के लिए पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर मिशन चलाया था। इस मिशन के मात्र तीन दिन बाद ही उत्तम माहेश्वरी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म का एलान कर दिया और पहला पोस्टर भी जारी कर दिया था। इसके चलते लोग नाराज भी हुए थे और उन्होंने एक पोस्ट के जरिए माफी मांगी थी।

लोगों का कहना था युद्ध जैसे हालात हैं। लोग डरे और सहमें हुए हैं और फिल्म कारों को फिल्म बनाने की पड़ी है।


Share