पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान अफरा तफरी, 600 श्रद्धालु घायल, रथ भी अटका

khabar pradhan

संवाददाता

27 June 2025

अपडेटेड: 5:51 PM 0thGMT+0530

पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान अफरा तफरी, 600 श्रद्धालु घायल, रथ भी अटका

पुरी। ओडिशा के पुरी में निकल रही जगन्नाथ रथ यात्रा में अचानक उमड़े जनसैलाब के चलते अचानक स्थिति बिगड़ गई। भीड़ इतनी थी कि प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ में मची अफरा तफरी से करीब 600 लोगों को चोट का सामना करना पड़ा है। कुछ ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। भीड़ इतनी थी कि मोड़ पर ही बलभद्र का रथ अटक गया।

पुरी में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
ओडिशा में भक्ति और आस्था का महासंगम देखने को मिल रहा है। इसमें भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा आषाढ़ शुक्ल की द्वितीया से आरंभ होती है। जय जगन्नाथ के नारों के साथ रथ अपने स्थान से आगे बढ़ेंगे। लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक त्योहार के साक्षी बनेंगे। ये यात्रा अगले 9 दिन तक चलेगी।

पहले दिन देवता पुरी के मुख्य मंदिर से होकर गुंडिचा मंदिर तक पहुंचते हैं। यहां वे 7 दिनों तक विश्राम करते हैं। इसके बाद बहुड़ा यात्रा के जरिए वापसी करते हैं। इस दौरान भारी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

टिप्पणियां (0)